Artificial Intelligence (AI) ने technology की दुनिया में बड़ा बदलाव किया है।आज software और mobile apps सिर्फ programmers तक सीमित नहीं रहे। AI ने आम लोगों के लिए भी app बनाना संभव कर दिया है।जो non technical background से है, अब वह भी आसानीसे अपना ऐप बना सकते है।
इसी बदलाव के बीच एक Indian-origin AI startup ने global startup ecosystem का ध्यान अपनी ओर खींचा और Emergent AI लॉन्च किया।
इस startup की खास बात यह है कि इसे दो भारतीय भाइयों ने शुरू किया, और बहुत कम समय में यह कंपनी $100 Million ARR के करीब पहुँच गई।
Emergent AI क्या है?Emergent AI एक AI-based software platform है।जो users को बिना coding के app और software बनाने की सुविधा देता है। User सिर्फ यह बताता है, Prompt देता है,कि उसे कैसा app चाहिए। AI उस idea को समझता है,और खुद पूरा working app तैयार करता है।इसमें app का design, features, database और basic backend अपने-आप जनरेट हो जाता है। इसी approach को आज की tech language में No-Code AI Development या Vibe Coding कहा जाता है।
Emergent AI कैसे काम करता है?
Emergent AI का workflow बहुत simple रखा गया है।जब कोई user लिखता है, की “मुझे एक ऐसा app चाहिए जिसमें daily tasks हों,और reminder मिले।”
तो platform का AI system, user requirement को analyze करता है।App का layout और dashboard बनाता है।जरूरी features add करता है।और एक usable app deliver करता है।
यही simplicity इसे students, creators, founders और small business owners के बीच popular बनाती है।
दो भारतीय भाइयों की कहानी
Emergent AI को Mukund Jha और Madhav Jha नाम के दो भाइयों ने बनाया।
Mukund Jha – CEO
Mukund Jha Emergent AI के Chief Executive Officer हैं। उनका background product development और business strategy से जुड़ा रहा है।उन्होंने इससे पहले भी बड़ी technology कंपनियों और startups में काम किया है, जहाँ उन्हें, scalable products बनाने का, user-centric thinking,और fast-growing businesses को समझने का अनुभव मिला।Emergent AI में Mukund Jha company की vision, Product, growth strategy और overall direction संभालते हैं।
Madhav Jha – CTO
Madhav Jha Emergent AI के Chief Technology Officer हैं। वे computer science और artificial intelligence के expert माने जाते हैं।उनकी भूमिका में, AI architecture design करना, platform को scalable और reliable बनाना, और complex technology को users के लिए simple बनाना, शामिल है।Emergent AI का core technology system,Madhav Jha की technical leadership में तैयार हुआ।
ARR क्या होता है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?
ARR (Annual Recurring Revenue) का मतलब है, subscription-based business। यानी सब्सक्रिप्शन से हर साल आने वाली repeat income।
यह actual profit नहीं होता, बल्कि company की earning speed, और future revenue का अनुमान बताता है।Startup ecosystem में ARR को growth और stability का बड़ा indicator माना जाता है।
Emergent AI की revenue growth की कहानी
Media reports के अनुसार, Emergent AI ने:
पहले $50 Million ARR का milestone achieve किया।और इसके बाद बहुत कम समय में revenue run-rate को $100 Million ARR के करीब पहुँचाया।
यह growth, strong user adoption, global demand, और AI-based no-code tools की popularity का नतीजा मानी जाती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ARR run-rate है, न कि immediate cash income।
इतनी तेज़ growth के पीछे क्या कारण रहे?
Emergent AI की growth के पीछे कई practical reasons रहे :
• AI tools की global demand
• Coding barrier को हटाना।
• Easy-to-use interface
• Worldwide users (190+ countries)
• Strong product + technology balance
Company ने problem-focused approach अपनाई, न कि hype-based marketing।
Investors और global भरोसा
Emergent AI में कई reputed investors ने निवेश किया, जिनमें शामिल हैं:
• SoftBank
• Khosla Ventures
• Google AI से जुड़े funds
• Y Combinator
यह investment इस बात का संकेत है, कि platform की technology और business model को long-term potential वाला माना गया।
भारत के startup ecosystem के लिए इसका महत्व
Emergent AI की कहानी भारत के लिए खास क्यों है?
क्योंकि यह Indian founders की global capability दिखाती है। AI innovation में India की भूमिका मजबूत करती है। और युवाओं को यह विश्वास देती है, कि सही idea से world-class company बन सकती है। यह startup केवल revenue की कहानी नहीं, बल्कि execution और vision की मिसाल है।
चुनौतियाँ और भविष्य
तेज़ growth के साथ चुनौतियाँ भी आती हैं। जैसे कि बढ़ता competition, technology को लगातार improve करना, long-term sustainability बनाए रखना।
फिर भी, Emergent AI का foundation मजबूत माना जाता है और इसका future promising दिखता है।
Emergent AI की journey यह दिखाती है, कि सही problem को पहचानकर, सही technology का इस्तेमाल करके, और strong leadership के साथ India से भी global-level AI startups खड़े किए जा सकते हैं।
दो भारतीय भाइयों द्वारा शुरू किया गया यह startup आने वाले समय में India की प्रमुख AI success stories में गिना जा सकता है।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. Emergent AI क्या है?
👉 Emergent AI एक AI-based no-code platform है जो बिना coding के app और software बनाने की सुविधा देता है।
Q2. Emergent AI के founders कौन हैं?
👉 Emergent AI को दो भारतीय भाइयों Mukund Jha (CEO) और Madhav Jha (CTO) ने बनाया है।
Q3. $100 Million ARR का मतलब क्या है?
👉 $100 Million ARR का मतलब है company की subscription-based income की ऐसी speed, जिससे पूरे साल में लगभग $100 million कमाई का अनुमान लगाया जाता है।
Q4. Emergent AI इतनी तेजी से क्यों grow हुआ?
👉 क्योंकि यह coding को आसान बनाता है, AI का सही उपयोग करता है और global users की problem solve करता है।
Q5. Emergent AI किन लोगों के लिए उपयोगी है?
👉 यह students, founders, creators और small business owners के लिए उपयोगी है।
Emergent AI और उसके founders की कहानी, यह दिखाती है, कि आज के समय में सिर्फ idea ही सबसे बड़ी ताकत बन चुका है।दो भारतीय भाइयों द्वारा बनाया गया यह AI startup न सिर्फ technology की दिशा बदल रहा है, बल्कि यह भी साबित कर रहा है कि भारत से निकलकर global impact बनाया जा सकता है।
यह कहानी भारत के युवाओं के लिए एक proud moment है। और यह संदेश देती है कि अगर vision साफ हो, और मेहनत सही दिशा में हो, तो Indian founders भी दुनिया की सबसे बड़ी technology companies के बीच अपनी जगह बना सकते हैं।
अगर आपको AI, startups और innovation से जुड़ी ऐसी ही real stories पसंद हैं, तो इस article को share करें और Indian startups को support करें।




