नमस्ते दोस्तों!
क्या आपने भी instagram पे AI spiritual influencer की videos देखी है? ऐसी bhakti videos काफी ट्रेंड में है। जिसमें एक ai influencer कुछ spirtitual बातें बताता है,और लोग भी काफी इंट्रेस्ट से देखता है। Example के लिए इंस्टाग्राम पे यह अकाउंट देखो। aapki.siya. इस account ने बस 10 पोस्ट में ही 54.3 हजार फॉलोअर्स अचीव किए है। और लगभग हर वीडियो पर millions views आ रहे। ऐसी वीडियो बनाने में 30 मिनट ही लगते है।आइए जानते है, आप भी ऐसे bhakti videos कैसे बना सकते है?
इस आर्टिकल में हम आपको step-by-step बताएँगे कि Whisk AI, Image Upscaler, ChatGPT, Google Flow और VN App का इस्तेमाल करके आप कैसे professional quality की AI videos बना सकते हैं।
शुरुआत में दिया गया tools chart आपको पूरा workflow समझने में मदद करेगा, जिससे आगे के steps follow करना आसान हो जाएगा।
| Tool का नाम | Tool का उपयोग |
| 1. Whisk AI | AI character / influencer बनाने के लिए, जिससे हर वीडियो में एक जैसी पहचान बनी रहती है। |
| 2. Image Upscaler | AI character image की quality बढ़ाने के लिए ताकि video output ज्यादा clear और professional बने। |
| 3. ChatGPT | 30 seconds की bhakti / spiritual video script तैयार करने के लिए। |
| 4. Google Flow | Script और character image को मिलाकर AI video बनाने के लिए (Ingredients to Video feature)। |
| 5. VN App | सभी video clips को जोड़ने, edit करने और final reel या YouTube short बनाने के लिए। |
टिप – स्टेप 1, स्टेप 6 के prompt और स्टेप 3 के इमेज, pdf से copy/download करने के लिये Telegram channel पे files section से, prompt pdf से copy कर लिजिए।
स्टेप 1
Bhakti videos बनाने के लिए एक ai spiritual influencer चाहिए यानि एक character चाहिए। एक ऐसा चेहरा जो हमारे सभी videos में same रहे। ताकि हमारी AI influencer की identity बनी रहे।
इसके लिए सबसे पहले Whisk AI वेबसाइट पे sign up कर ले।
अगर आप मोबाइल में वीडियो बना रहे हो तो desktop site open कीजिए।
और चिंता मत कीजिए यह टूल पूरी तरह फ्री है।
अगर आप इंस्टाग्राम रील या youtube short बनाना चाहते हो तो 9:16 ratio select करें। फिर PDF में दिया हुआ Character prompt copy कीजिए।
External trusted link👇
Website – Whisk

स्टेप 2
अब हम डाउनलोड की हुई इमेज को Upscale करेंगे।
क्योंकि जितनी high quality video होगी, output उतना ही better होगा। इसलिए new tab open करके search कीजिए – Image upscaler free। फिर किसी भी वेबसाइट से image upscale करके डाउनलोड करले।
👇जैसे नीचे दिखाया है।

स्टेप 3
अब ChatGPT ओपन करें।
+ Icon पे क्लिक करके, मैंने जो PDF में image दी है वो image, और Upscale की हुई image दोनों भी add करे।
और फिर prompt दे कि – Replace the face of image 1 with image 2.
फिर आपको अपना video character मिल जाएगा।
उसके बाद मिला हुआ result download कर ले।
PDF 👇

स्टेप 4
ChatGPT open करके, 30 seconds की वीडियो script बनवा ले।
Script के लिए prompt – Write 10 best powerful speeches of Shree Krishna in hindi starting with श्री कृष्ण कहते है,the speech should not longer than 30 seconds

स्टेप 5
अब हमारे पास स्क्रिप्ट भी तैयार है, और कैरेक्टर भी।
अब हमे इस स्क्रिप्ट को totally video में convert करना है। वो भी voice के साथ।
इसके लिए हम use करेंगे Google की flow website।
Flow पे sign up करने के बाद , + create पे क्लिक करेंगे तो ऐसा interface दिखेगा।
हमें वीडियो बनानी है इसीलिए ऊपर वीडियो वाला icon सिलेक्ट करे।
और नीचे arrow दिखाया है, वैसेही ‘ingredients to video’ पे क्लिक करे।
फिर + icon पे क्लिक करके character इमेज add करे।

स्टेप 6
अब वीडियो बनाने के लिए,Veo 3.1 – fast पे click करें।
और PDF में दिया हुआ Video prompt copy करे।Prompt में जहां script लिखा है, वहा आपकी script add करे।
PDF 👇

Pro tip : पूरी script एकसाथ ना लिखे। केवल 2 सेंटेस ऐड करे। ताकि flow app में पूरी 30 सेकंड्स की वीडियो एकसाथ नहीं बनती। एक time pe 8 सेकंड्स की ही वीडियो बनती है। 8 सेकंड्स कि वीडियो download करने के बाद आगे के script के लिए same वही video prompt add करें, और script के जगह आगेके सेंटेस ऐड करे।
स्टेप 7

आपकी वीडियो बनके तैयार है।
अब simply डाउनलोड करें।
पर अब तो केवल 8 seconds की वीडियो डाउनलोड हुई।
अब आगेकी video script के लिए same process दोहराएं।
स्टेप 8

अब सारी क्लिप्स को एकसाथ ऐड करने के लिए, VN app download करके , उसमें+icon पे क्लिक करके create करे।
फिर ऐसा interface दिखेगा। नीचे इमेज में दिखाया है वैसेही + icon पे click करके आगेकी video clips add करें।
और ऊपर reels वाला 9:16 ratio select करें।
और agar आपको कोई अलग ai voice add करनी है, तो music पे क्लिक करके eleven labs से आप voice सिलेक्ट कर सकते है। हालांकि यह optional हैं।
अब import पे क्लिक करके download कर ले।आपकी वीडियो बनके तैयार है।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. क्या ये सभी tools beginners के लिए सही हैं?
👉 हाँ, ये tools beginners के लिए easy और user-friendly हैं।
Q2. क्या इन tools को मोबाइल से इस्तेमाल किया जा सकता है?
👉 ज्यादातर tools mobile और web दोनों पर काम करते हैं।
Q3. क्या AI video बनाने के लिए editing knowledge ज़रूरी है?
👉 नहीं, basic understanding काफी होती है।
Q4. ChatGPT का इस्तेमाल किस काम के लिए किया गया है?
👉 Video script और dialogues लिखने के लिए।
,
Q5. Google Flow से क्या पूरा video बन जाता है?
👉 हाँ, script और image मिलाकर AI video तैयार किया जा सकता है।
AI tools ने content creation को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। इस आर्टिकल में बताए गए tools का सही तरीके से इस्तेमाल करके आप AI character से लेकर final video editing तक पूरा process खुद manage कर सकते हैं।
अगर आप consistency के साथ practice करते हैं, तो बिना ज़्यादा investment के भी high-quality AI videos और reels बना सकते हैं। ये tools खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो camera shy हैं या digital content creation की शुरुआत करना चाहते हैं।
उम्मीद है यह guide आपको AI video creation की journey शुरू करने में मदद करेगी।



