How to write ChatGPT prompt and get 10 x better results

ChatGPT Prompt से 10x Better Result कैसे पाए? CRISPE Method Explained in Hindi

आज लगभग हर कोई ChatGPT इस्तेमाल कर रहा है।Students, creators, marketers, coders, सब।फिर भी… ज़्यादातर लोगों को weak, generic या boring output मिलता है।लेकिन सच्चाई यह है कि,समस्या ChatGPT नहीं,समस्या है गलत Prompt।

जिस दिन आपने,सही Prompt Engineering समझ ली उसी दिन ChatGPT आपकी thinking का 10x version बन जाएगा।

Prompt क्या होता है?

Simple भाषा में समझें, तो Prompt वही बात है जो आप ChatGPT से कहते हो। जैसे आप किसी इंसान से काम करवाने से पहले साफ़-साफ़ समझाते हो कि क्या चाहिए, वैसे ही AI को भी समझाना पड़ता है। अगर आप बस आधा-अधूरा बोलोगे, तो सामने वाला भी अंदाज़े से जवाब देगा।ChatGPT के साथ भी बिल्कुल यही होता है। इसलिए prompt जितना clear होगा, जवाब उतना सही मिलेगा।

एक important बात जो ज़्यादातर लोग नहीं जानते। ChatGPT अपने आप समझदार नहीं होता, वह आपके लिखे prompt को follow करता है।

Research में भी यही सामने आया है कि जब instructions साफ़ और थोड़ी detail में दी जाती हैं, तो output काफ़ी better हो जाता है। इसी वजह से लोग कहते हैं, कि problem AI में नहीं, बल्कि हमारे prompt में होती है। सही तरह से prompt लिखना सीख लिया, तो वही tool आपको अलग level के results देने लगता है।

ChatGPT Prompt Guide

यह वह हिस्सा है, जहाँ Prompt Mastery सच में शुरू होती है।अगर आप ChatGPT से deep, accurate और practical output चाहते हैं, तो नीचे दिए गए जैसे लंबे structured prompts इस्तेमाल करने होंगे।

Step Meaning Prompt
स्टेप 1
Role
AI को बताया जाता है कि वह किस expert की तरह सोचे और जवाब दे, जिससे जवाब का level और tone तय होता है।Act as a senior business consultant with experience in strategy and problem-solving.
स्टेप 2
Task
AI से exactly क्या करवाना है यह clear किया जाता है ताकि जवाब vague या confusing न हो।Your task is to analyze the situation and identify the key problems.
स्टेप 3
Context
Background जानकारी दी जाती है जिससे AI समझ सके कि जवाब किसके लिए और क्यों चाहिए।The audience consists of beginners who need simple and practical explanations.
स्टेप 4
Reason
AI को बताया जाता है कि कैसे सोचकर जवाब देना है ताकि output logical और structured बने।Explain the solution step-by-step with clear reasoning.
स्टेप 5
Rules
AI की boundaries set की जाती हैं ताकि unnecessary या गलत content न आए।Avoid generic advice, technical jargon, and filler content.
स्टेप 6
सही वक्त रोके
AI को बताया जाता है कि कहाँ रुकना है ताकि जवाब ज़रूरत से ज़्यादा लंबा न हो।Limit the response to a maximum of 5 sections.
स्टेप 7
Output Format
जवाब किस format में चाहिए यह बताया जाता है ताकि output सीधे इस्तेमाल लायक हो।Present the output using clear headings and bullet points.

यह सारे 7 steps use करके, यहां एक best prompt दिया है।
यह prompt पढ़कर आप आसानीसे किसी भी काम के लिए बेस्ट prompt लिख सकते है।

Example Prompt👇

Prompt जितना detailed होगा, output उतना powerful होगा। ChatGPT सोचता नहीं, आपके prompt को follow करता है।Structured Prompting ही Prompt Mastery की असली चाबी है।

CRISPE Method क्या है?और यह कैसे काम करता है?

CRISPE Method एक advanced Structured Prompting framework है, जिसका इस्तेमाल बड़ी companies और experienced professionals करते हैं, ताकि वे same AI tool से ज्यादा accurate, clear और useful results निकाल सकें।

ज़्यादातर लोग ChatGPT से इसलिए disappointed रहते हैं क्योंकि उनका prompt अधूरा होता है।CRISPE Method इस problem को solve करता है, क्योंकि इसमें prompt को step-by-step सोचकर बनाया जाता है।

👉 यही वजह है कि CRISPE Method से same tool + same model = लगभग 3x बेहतर results मिलते हैं।

CRISPE Method क्यों ज़्यादा effective है?

यह AI को guess करने पर मजबूर नहीं करता।
हर चीज़ पहले से clear होती है।
Output focused, relevant और practical होता है।
Trial-and-error कम हो जाता है।

CRISPE का मतलब क्या है?

CRISPE एक acronym है, जिसमें हर letter prompt के एक ज़रूरी हिस्से को represent करता है।

1) C – Context

Context का मतलब है AI को situation समझाना।

इसमें आप बताते हैं:

आप किस situation में हैं?
आपकी audience कौन है?
आपका goal क्या है?
👉 Context के बिना AI generic जवाब देता है।

आसान भाषा में समझें:

AI को बिना context जवाब देना,वैसा है जैसे किसी को बिना पूरी कहानी बताए सलाह माँगना।

2) R – Role

Role में आप AI को बताते हैं कि वह किस expert की तरह सोचे और जवाब दे।

Role से तय होता है:

जवाब का level
भाषा
depth
👉 Role define नहीं करेंगे, तो AI beginner-level response देगा।

3) I – Instruction

Instruction में आप AI को बताते हैं:

उसे करना क्या है?
क्यों करना है?
Success किसे मानना है?
👉 Clear instruction = clear output

4) S – Specification

Specification का मतलब है:

output किस format में चाहिए?
length कितनी हो?
Tone कैसी हो?
👉 इससे AI का जवाब usable बनता है।

5) P – Performance

Performance में आप quality standards set करते हैं।

जैसे:

क्या avoid करना है?
किस level की depth चाहिए?
किस तरह के solutions acceptable हैं?
👉 यह step average और high-quality output में फर्क पैदा करता है।

6) E – Example

Example AI को यह दिखाता है कि

👉 “Good output दिखता कैसा है?”

Example देने से:

AI जल्दी समझता है।
Accuracy बढ़ जाती है।
गलत interpretation कम होती है।

CRISPE Method का Practical Example

अब देखते हैं, कि Normal Prompt और CRISPE Prompt में क्या फर्क पड़ता है।

Normal Prompt (Weak)

Explain customer behavior and suggest improvements.

👆 इस prompt में,

Context नहीं है।
Role clear नहीं।
Output format नहीं बताया।
Result vague और surface-level होगा।

CRISPE Prompt (Strong & Structured)

Context:

The situation involves a business struggling to understand why users are not converting despite steady traffic.

The audience includes non-technical decision-makers who need clarity and practical insights.

Role:

Act as a senior customer behavior analyst with expertise in user psychology and conversion optimization.

Instruction:

Analyze the situation and identify the most likely reasons behind low conversions.

Explain the findings in a way that is easy to understand and directly applicable.

Specification:

Structure the response into clear sections with headings.

Use simple language and logical flow.

Avoid unnecessary technical jargon.

Performance:

Focus only on practical, real-world factors.

Avoid generic advice or theoretical explanations.

Ensure every insight leads to a clear takeaway.

Example:

Highlight what a good user experience improvement looks like and why it work?

CRISPE Prompt ज़्यादा accurate क्यों होता है?

AI को सोचने की ज़रूरत नहीं पड़ती कि “user क्या चाहता है”?
हर expectation पहले से defined होती है।
Output goal-oriented होता है।
Errors और irrelevant content कम हो जाता है।
CRISPE Method Prompt Mastery का shortcut नहीं, systematic approach है।Better results का secret tool बदलना नहीं, prompt सुधारना है।

Same ChatGPT tool से professional-level output possible है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1) CRISPE Method और normal Structured Prompting में main फर्क क्या है?

👉 CRISPE Method prompt को result-oriented बनाता है, जबकि normal structure सिर्फ instructions तक सीमित रहता है।

2) CRISPE Method में Context और OpenAI Steps का Context एक जैसा है?

👉 Concept same है, लेकिन CRISPE में Context ज़्यादा detailed और decision-driven होता है।

3) Role step skip करने से output सबसे ज़्यादा कहाँ कमजोर पड़ता है?

👉 Depth और expertise में, क्योंकि बिना Role के AI generic tone में जवाब देता है।

4) Instruction और Task में confusion क्यों होता है?

👉 Task बताता है क्या करना है, जबकि Instruction बताता है कैसे और किस standard पर करना है।

5) Specification step को ignore करने पर क्या problem आती है?

👉 Output usable नहीं रहता,क्योंकि format, length और structure clear नहीं होते।

6) Performance step, CRISPE Method का सबसे powerful हिस्सा क्यों माना जाता है?

👉 क्योंकि यही step average और professional-level output के बीच फर्क पैदा करता है।

7) Example देने से CRISPE Prompt की accuracy कैसे बढ़ती है?

👉 Example AI को expected output का reference दे देता है, जिससे guesswork कम हो जाता है।

8) OpenAI Prompt Steps में Reasoning जोड़ने से output कैसे बदलता है?

👉 Reasoning AI को step-by-step सोचने पर मजबूर करता है, जिससे जवाब logical बनता है।

9) Stop Condition और Specification में subtle फर्क क्या है?

👉 Specification बताता है, कैसा output चाहिए, जबकि Stop Condition बताता है कहाँ रुकना है।

10) CRISPE Method और OpenAI 7-Step Structure को साथ use करना safe है?

👉 हाँ, दोनों combine करने से prompt ज़्यादा clear, controlled और high-accuracy बनता है।

ChatGPT से बेहतर results पाने का असली तरीका tool बदलना नहीं, बल्कि prompt सुधारना है। CRISPE Method और structured steps यह सिखाते हैं कि AI को सही direction कैसे दी जाए। जब Context, Role और clear instructions सही होती हैं, तो वही AI ज़्यादा accurate और useful जवाब देने लगता है। Tool वही रहता है, फर्क सिर्फ आपके prompt में होता है।

नमस्ते दोस्तों, मैं Aditi Torane, aisensai.in की Founder और CEO हूँ। मुझे AI टूल्स और नई टेक्नोलॉजी के बारे में सीखना और उन्हें खुद इस्तेमाल करके समझना पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने अनुभव, सीख और रिसर्च के आधार पर AI टूल्स, टेक अपडेट्स और उपयोगी गाइड्स आसान हिंदी में शेयर करती हूँ, ताकि आपको सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके।